Slide 1
Slide 1
क्राइमबिहारसासाराम

सासाराम: रेलवे पुलिस टीम ने लावारिस बैग से गाजा की बरामद

मोहम्मद इमरान अली
सासाराम। निरीक्षक प्रभारी राम विलास राम एवं अपराध आसूचना शाखा रेलवे सुरक्षा बल गया के निर्देश में तथा रेल थाना डेहरी ऑनसोन पीसी की संयुक्त टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों को सुरक्षित पास करवाने के क्रम स्टेशन के पश्चिमी ऊपरी गामी पैदल पुल पर एक लावारिस बैग पड़ा देखा गया। यात्रियों से पुछने पर किसी भी यात्री ने अथवा आने जाने वाले किसी ने भी उस बैग के लिए मालिकाना हक होना नहीं बताया। बैग के अंदर से गांजे का गंध आ रहा था, जिससे स्पष्ट था कि बैग के अंदर गांजा है। बैग की तलाशी लेने पर भूरे रंग के टैप में लपेटा हुआ 08 अदद गांजा का बंडल कुल वजन- 08 किलोग्राम 538 ग्राम बरामद हुआ। मामला मादक पदार्थ का बनता पाकर मौके पर ही जप्ती सूची बनाकर जप्त किया गया। मौके की समस्त कार्यवाही के बाद जप्त गांजा को राजकीय रेल थाना डेहरी ऑनसोन को सहायक उप निरीक्षक जे.पी. चतुर्वेदी के द्वारा दिये गए शिकायत पत्र के साथ अग्रिम कार्यवाही के लिए रेल थाना डेहरी ऑन सोन को सुपुर्द कर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button