Slide 1
Slide 1
क्राइम

गाजीपुर : अवैध असलहा बनाने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार


पुलिस ने पिस्टल की बॉडी, तमंचे की बट, नाल, ट्रिगर गार्ड व हैमर तथा असलहा बनाने के उपकरण की बरामद

गाजीपुर । अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस, द्वितीय मोबाइल टीम तथा स्वाट टीम-बी की संयुक्त कार्रवाई में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी संख्या में निर्मित एवं अर्द्धनिर्मित अवैध असलहे, कारतूस, हथियार बनाने के उपकरण तथा एक मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक जमानियां योगेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक मनोज मिश्र तथा स्वाट टीम-बी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवमणि त्रिपाठी अपनी-अपनी टीमों के साथ पाण्डेयपुर मोड़ पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर संयुक्त टीम ने पुलिया के समीप सिंचाई विभाग के एक परित्यक्त कमरे से तीन अभियुक्तों को हिरासत में लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पन्ना लाल बिन्द (40 वर्ष), निवासी सोईलापुर भूतहिया ताड़, थाना कोतवाली, मनोज कुमार राय उर्फ चम्पी राय (52 वर्ष), निवासी ताजपुर मांझा, थाना जमानियां तथा सोनू बिन्द (26 वर्ष), निवासी सकरा थाना कोतवाली गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तलाशी के दौरान 315 बोर के नौ चालू देशी तमंचे, 315 बोर के तीन अर्द्धनिर्मित तमंचे, 12 बोर का एक अर्द्धनिर्मित तमंचा तथा 32 बोर की एक अर्द्धनिर्मित रिवाल्वर बरामद हुई। इसके अलावा 315 बोर के पांच जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने अर्द्धनिर्मित पिस्टल की बॉडी, तमंचे की बॉडी व बट, विभिन्न अर्द्धनिर्मित नाल, ट्रिगर गार्ड व हैमर तथा असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए हैं। मौके से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई, जिसका चेसिस नंबर MBLHAW 233RHB86113 और इंजन नंबर HA11 E8RHB51562 बताया गया है। थाना जमानियां में मु0अ0सं0 320/2026, धारा 3/5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button