गाजीपुर : कृष्ण जन्माष्टमी के बाद मंदिर मे चोरी, सोन चांदी के आभुषण गायब

चंद्र मोहन तिवारी/गाज़ीपुर। श्री ताकुर महाराज रामदास जी सर्वराहकार रामरूप द्वारा निर्मित 12 कमरे स्थित धार स्टेशन, फूलपुर थाना कोतवाली, गाजीपुर में मंदिर का ताला तोड़कर क्षतिग्रस्त कर लुटे गये समानात, आभूषण का मुकदमा दर्ज करने की गुहार सूबे के मुख्यमंत्री से की है। इसकी जानकारी देते हुए सर्वराकार रामरूप ने बताया कि श्री ठाकुर महाराज रामदास जी 12 कमरे वाले सुसज्जित मन्दिर में श्री ठाकुर महाराज के मूर्ती को सोने-चाँदी के आभूषण सजाया गया था। जब रात्रि में कृष्ण जन्माष्टमी पूजा-पाठ करके फूलपुर से सरायगोकुल अपने निवास पर गया तो 5 सितम्बर 2026 की रात्रि समय करीब 2.30 बजे जब सन्नाटा हो गया, तब एकराय व साजिश में होकर बासूराम पुत्र सुक्खू निवासी रानीपुर, थाना नोनहरा, गाजीपुर व चन्द्रिका, मुद्रिका पुत्रराण लग्गन व महेन्द्र पुत्र दूधनाथ निवासी फूलपुर सुखदेवपुर, थाना कोतवाली, गाजीपुर व प्रसिद्धन राम पुत्र स्व० सुखदेव निवासी गोविन्दपुर, थाना नोनहरा, सोमारू राम पुत्र जगरनाथ निवासी बोरसिया थाना नोनहरा, सम्पत राम पुत्र सूचित राम निवासी धर्माडीह, थाना-नोनहरा, गाजीपुर, श्रीराम पुत्र रमेसर, निवासी फंदनपुर, थाना कोतवाली व सुवाष चन्द पुत्र श्रीपत लाल राम निवासी सुरतापुर, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर व भोरिक नाम पता अज्ञात ने आपस में षडयन्त्र करके लूट के उद्देश्य से मन्दिर पर चढ़ आये व आकर परिसर का ताला तोड़कर घुस गये और महाराज रामदास जी के पूजास्थल को क्षतिग्रस्त करते हुए मन्दिर पर चढ़े आभूषण, मुकुट, बर्तन व अन्य सामान लूट कर कब्जा कर लिये। तहकीकात सुबह उन मुल्जिमानों से करने लगा तो वे माँ बहन की भद्दी भद्दी गालिया देते हुए शिकायकर्ता को जान से मारने व मन्दिर के वजूद को समाप्त करने की धमकी दिया। मुल्जिमानो के विरूद्ध मुकदमाा दर्ज कर गिरफतार करने की गुहार सूबे के मुख्यमंत्री से आईजीआरएस के माध्यम से की है।




