गाजीपुर : स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता में यूपी को मिला दूसरा स्थान

प्रमोद सिन्हा / गाज़ीपुर । 52वीं पुरुष एवं 44वीं महिला नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 एवं स्पेशल ओलम्पिक प्रतियोगिता के आखिरी दिन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि के रूप में घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय एवं मोहम्मदाबाद युसुफपुर के सी.ओ. सुधाकर पांडेय रहे। जिनको पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के महासचिव अमित राय द्वारा अंगमवस्त्र स्मृति चिन्ह व सम्मान चिन्ह प्रदान करके सम्मानित किया गया। कुल पांच केटेगरी की प्रतियोगिता हुई। जिसमे महिला वर्ग के 84 किलो भार वर्ग में महराष्ट्र की प्रतिभा अरुन लोने ने कुल 535 किलो भार उठाकर प्रथम और महाराष्ट्र की ही संहिता मल्लिक ने कुल 490 किलो भार उठाकर द्वितीय, आंध्रप्रदेश की ए. माधुरी ने 430 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया । महिला वर्ग के ही 84+किलो भार वर्ग में आंध्रप्रदेश की डी. अनुषा ने कुल 522.5 किलो भार उठाकर प्रथम, केरला की गौरी आर. ने कुल 480 किलो भार उठाकर द्वितीय और महाराष्ट्र की स्वरांगी पाटिल ने कुल 425 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 105 किलो भार वर्ग की प्रतियोगिता में कर्नाटका के विश्वनाथ बी. ने कुल 885 किलो भार उठकर प्रथम, मध्यप्रदेश के शशांक जोशी ने 867.5 किलो भार उठाकर द्वितीय और मो. दानिश मो.शकील 857.5 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग के ही 120 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र के पृथ्वीराज शिन्दे ने कुल 880 किलो भार उठाकर प्रथम,विदर्भ के रजत डोंगरे ने कुल 842.5 किलो उठाकर द्वितीय एवं मध्यप्रदेश के यशवर्धन सिंह ने कुल 820 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 120+ किलो भार वर्ग की प्रतियोगिया में जम्मू एंड काश्मीर के गौरव शर्मा ने कुल 897.5 किलो भार उठाकर प्रथम, महाराष्ट्र के सागर मिराषि ने कुल 867.5 किलो भार उठाकर द्वितीय और तामिलनाडु के थिनकरण के. ने कुल 865 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में महिला वर्ग की बेस्ट लिफ्टर का श्रेणी में महाराष्ट्र की प्रेरणा साल्वी को प्रथम गुजरात की रोहित अंजना बी को द्वितीय और महाराष्ट्र की ही काजल बनखरे को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। वहीं पुरुष वर्ग के बेस्ट लिफ्टर की श्रेणी में मध्यप्रदेश के शैलेंद्र सेवतिया को प्रथम,केरला के आदर्श अत्तावर को द्वितीय और तेलंगाना के एम. वंसी को तृतीय पुरुस्कार प्राप्त हुआ। टीम चैंपियनशिप का खिताब महिला वर्ग में 54 के साथ महाराष्ट्र प्रथम, 40 अंक के साथ उत्तरप्रदेश द्वितीय एवं केरल 35 अंक के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया वहीं पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप का खिताब 45 अंक के साथ महाराष्ट्र प्रथम, 44 अंक के साथ मध्यप्रदेश द्वितीय एवं 36 अंक के साथ तेलंगाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम चैंपियनशिप ओवरआल का खिताब 99अंको के साथ महाराष्ट्र प्रथम, 59 अंको के साथ उत्तरप्रदेश द्वितीय और 58 अंक के साथ आंध्रप्रदेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ इरज़ रजा के साथ साथ मंच पर विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पंकज सिंह, उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव पावरलिफ्टिंग के प्रदेश अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महासचिव अमित राय के साथ साथ इंडिया प्रेजिडेंट सतीश कुमार कुदरोली, इंडिया सेक्रेटरी पी.जे.जोसेफ मौजूद रहे। मुख्य अतिथि का सम्मान बुके, माला पगड़ी के साथ साथ स्मृति चिन्ह के साथ किया। इंडिया प्रसिडेंट और इंडिया सेकेरेटरी का सम्मान मुख्य अतिथि इरज़ रज़ा द्वारा किया गया। अंत मे राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता के समापन की घोषणा द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के दौरान समस्त कार्यो को सुव्यवस्थित करने में महा सचिव अमित राय ,एशिया चैंपियन अरविंद शर्मा, संजीव सिंह,पुनीत सिंघल, अमित सैनी, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही।



