Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ : न्याय नहीं मिला तो कर लूॅगा आत्महत्या


गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। बरदह थाना क्षेत्र के बरौना गांव में पत्रकार अब्दुल कुद्दूस के घर चोरी का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि 23 तारीख की रात करीब 11:30 बजे उनके घर में ही चोरी की घटना हुई। घटना के बाद 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी गई। पीड़ित का कहना है कि घटना की रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दिखाई गई। अब्दुल कुद्दूस ने एक वीडियो जारी कर पूरे मामले की जानकारी दी। वीडियो में उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा, लेकिन बाद में किस कारण  उन्हें छोड़ दिया गया। पीड़ित ने यह भी कहा कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या कर लेगा।
वहीं, जब इस मामले को लेकर थाना अध्यक्ष से बात की गई, तो उन्होंने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि “ऐसी कोई बात नहीं हुई है।”
अब सवाल यह है कि 23 तारीख की रात करीब 11:30 बजे हुई चोरी की घटना में आखिर सच्चाई क्या है? 112 पर सूचना देने के बाद पुलिस ने क्या कार्रवाई की ? फिलहाल जरूरत है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो और सच्चाई सामने आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button