आजमगढ़
आजमगढ़ : सड़क किनारे पलटा मालवाहक ट्रक

गोविंद लाल शर्मा/आजमगढ़। इटौरा,रात में हुई तेज बारिश के बाद सड़क पर हालात बिगड़ गए। बारिश के चलते सड़क किनारे एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। सड़क पर ट्रक के पलटने से कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ। गनीमत रही कि हादसे में किसी बड़े नुकसान की सूचना सामने नहीं आई।बारिश के बाद सड़क पर फिसलन और जलभराव के कारण वाहन चालकों को सावधानी बरतने की जरूरत है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



