Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : स्व. केदारनाथ राय की 10वीं पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

उत्कृष्ट खिलाड़ियों का सम्मान

त्रिलोकी नाथ राय / गाजीपुर। चंदनी पब्लिक स्कूल, सूरतापुर में विद्यालय के प्रथम प्रेसिडेंट स्व. केदारनाथ राय की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, दूरदर्शी सोच तथा विद्यालय के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। कार्यक्रम में विद्यालय के मैनेजर दयाशंकर राय, अध्यक्ष विजय शंकर राय, निदेशक नवीन कुमार राय एवं प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय ने स्व. केदारनाथ के आदर्शों को स्मरण करते हुए विद्यार्थियों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
इसी अवसर पर सीबीएफसी क्लस्टर की अंडर-14 वॉलीबाल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन करने वाली टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। टीम की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोच को भी मैनेजर दयाशंकर राय एवं अध्यक्ष विजय शंकर राय ने सम्मानित किया। उन्होंने कोच के समर्पण, मेहनत एवं कुशल मार्गदर्शन की सराहना की।

निदेशक नवीन कुमार राय एवं प्रिंसिपल प्रवीण पीयूष राय ने खिलाड़ियों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, टीम भावना और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर वाइस प्रिंसिपल विनय राय, आशुतोष राय, प्रीती, आरती, अभिषेक, श्वेता, राम, नागेंद्र, ममता, निशात, कहकशा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम श्रद्धांजलि, सम्मान और विद्यार्थियों की उपलब्धि के उत्सव के रूप में यादगार बन गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button