गाजीपुर : शिक्षकों को बच्चों के सीखानें के पहलुओं की दीं जानकारी

निपुण भारत मिशन के तहत पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण प्रारम्भ
त्रिलोकी नाथ राय/ गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफ.एल.एन. एवं एन.सी.ई.आर.टी. पाठ्य पुस्तकों पर आधारित पाँच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का प्रथम बैच मंगलवार से ब्लॉक संसाधन केंद्र, भाँवरकोल में प्रारम्भ हुआ। प्रशिक्षण का शुभारम्भ खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पाण्डेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह प्रशिक्षण 18 से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा । शिक्षकों को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफ.एल.एन.), गतिविधि आधारित शिक्षण, पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग तथा बच्चों के सीखने के आकलन से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षिक दक्षताओं को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक बच्चे को बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना है। प्रशिक्षण के नोडल प्रशिक्षक अमित कुमार राय (ए.आर.पी.) तथा संदर्भदाता नीरज राय (ए.आर.पी.), रविशंकर राय (ए.आर.पी.), अनुज गौड़ (स.अ.), प्रीतू रंजन (स.अ.) एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एसआरजी रितेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन करते हुए शिक्षकों को प्रशिक्षण में प्राप्त सीख को प्रभावी ढंग से कक्षा-कक्ष में लागू करने तथा बच्चों को निपुण बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। प्रशिक्षण में शशिभूषण श्रीवास्तव, राजेश यादव, राकेश यादव, मु. आलिम हुसैन, प्रवीण राय, अशोक राय, अरविन्द राय, भभूति यादव, फुलमणि गुप्ता, माया कुमारी, चेतना राय, ममता यादव, शीला यादव आदि के साथ कुल 100 शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।




