Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

जौनपुर : प्रो. राकेश कुमार सिंह बने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति

जौनपुर । वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को नया कुलपति मिल गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर राकेश कुमार सिंह को वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का कुलपति नियुक्त किया है। नियुक्ति पदभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि के लिए की गई है। प्रो. राकेश कुमार सिंह विश्वविद्यालय के 21वें कुलपति होंगे। बता दें कि कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह का कार्यकाल 25 अगस्त को खत्म हो रहा है। प्रो. वंदना सिंह के बाद प्रो. राकेश कुमार सिंह विश्वविद्यालय की कमान संभालेंगे। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षा विभाग को भी भेजी गई है । प्रो. राकेश कुमार सिंह सूचना प्रौद्योगिकी के प्रोफेसर हैं। उनके पास शिक्षण के साथ विश्वविद्यालय प्रशासन का भी व्यापक अनुभव है।प्रो. राकेश कुमार सिंह इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय में रजिस्ट्रार/कार्यवाहक रजिस्ट्रार, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर तथा डीन (प्लानिंग एंड डेवलपमेंट) जैसे महत्वपूर्ण दायित्व संभाल चुके हैं।इससे उन्हें शैक्षणिक, प्रशासनिक और संस्थागत कार्यों का अनुभव प्राप्त हुआ है। प्रो. राकेश सिंह की शैक्षणिक एवं शोध रुचि सूचना प्रौद्योगिकी, कंप्यूटर साइंस से जुड़े अनुप्रयोगों, सॉफ्टवेयर टेस्टिंग,सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी टेस्टिंग और हाइब्रिड सिस्टम जैसे क्षेत्रों में रही है। गूगल स्कॉलर पर उपलब्ध उनके शोध प्रोफाइल में क्लाउड कंप्यूटिंग,आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सॉफ्टवेयर सुरक्षा से संबंधित शोधपत्र दर्ज हैं। इससे तकनीकी शिक्षा और शोध के क्षेत्र में उनकी सक्रियता का पता चलता है। कुलपति के रूप में प्रो. सिंह के सामने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता, शोध, प्रशासनिक व्यवस्था और विद्यार्थियों से जुड़ी व्यवस्थाओं को और मजबूत करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button