Slide 1
Slide 1
इंदौर

वंदेमातरम् नगर रहवासी संघ इंदौर ने उत्साहपूर्वक मनाया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के नारों ने राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया

इंदौर। वंदेमातरम् नगर उद्यान में रहवासी संघ ने 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रहवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभात फेरी से हुआ, जिसमें महिला शक्ति एवं बच्चों ने देशभक्ति के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इसके पश्चात उद्यान परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभी ने देश के प्रति सम्मान एवं निष्ठा व्यक्त की।कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश अवस्थी द्वारा किया गया। अंत में आभार अध्यक्ष राजीव राय ने व्यक्त किया।समारोह में रहवासियों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सुंदर प्रस्तुतियां भी दी गईं l कार्यक्रम में श्री संदीप मेहता ,सतीश रघुवंशी ,सुनील रायकवार ,राकेश जैन वीरेंद्र पगारिया, बिदु मेहता, हेमलता गोधा, संध्या पगारिया, वैशाली बारोड़, अरुणा शाह, मनोरमा राय, मुकेश शाह, राणावत जी, जय गुप्ता, पंकज पाटनी, आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button