इंदौर : वंदे मातरम् नगर रहवासी संघ ने 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया

पर्यावरण संरक्षण और जन कल्याण में उल्लेखनीय योगदान पर डॉ सुभाष व वैशाली किए गए सम्मानित
इंदौर। नगर के रहवासी संघ ने 77वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास से मनाया।कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से की गई। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।समाज सेवा पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. सुभाष बरोड़ और वैशाली बरोड़ को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। दोनों ने पर्यावरण संरक्षण की प्रगति तथा सामाजिक उत्थान से जुड़े अनेक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। जो समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संचालन हरीश अवस्थी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाकांत तिवारी, संदीप मेहता, सतीश रघुवंशी, वीरेंद्र पगारिया, राकेश जैन, शैलेन्द्र तिवारी, महिला पदाधिकारियों में बिदु मेहता, हेमलता जैन, संध्या पगारिया आदि ने सक्रिय प्रतिभाग किया । अंत में आभार अध्यक्ष राजीव राय ने किया।




