Slide 1
Slide 1
इंदौर

इंदौर : वंदेमातरम् नगर में जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम कृष्ण भक्ति से रहा  सराबोर

संवाददाता/इंदौर । श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर वंदे मातरम् उद्यान में वंदेमातरम् नगर रहवासी संघ ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव एवं मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रहवासियों ने सपरिवार सहभागिता कर पूरे परिसर को कृष्ण भक्ति और उल्लास के वातावरण से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना एवं आरती के साथ किया गया । बच्चों के लिए राधा- कृष्ण वेशभूषा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मटकी फोड़ प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने पूरे जोश और उमंग के साथ मटकी फोड़कर कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक परिधान में रहवासियों की सहभागिता ने आयोजन की शोभा और बढ़ा दी थी। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव राय अध्यक्ष , संचालन हरीश अवस्थी ने किया । इस अवसर पर डॉ. सुभाष बारोड़, वैशाली बारोड़, मनोरमा राय, संदीप मेहता, वीरेंद्र पगारिया, राकेश जैन, सुनील रायकवार, पंकज पाटनी, बिंदु मेहता, संध्या पगारिया, हेमलता गोधा सहित बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागिता की।

प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। इसके पश्चात सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण हुआ। अंत में गरबा एवं आनंदमय सामूहिक नृत्य के साथ कार्यक्रम का उल्लासपूर्ण समापन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button