Slide 1
Slide 1
इंदौर

इंदौर : नववर्ष मिलन समारोह में स्वच्छता व सुरक्षा का लिया संकल्प

इंदौर।नगर के बंगाली चौराहा स्थित स्कीम नंबर 94E में  वंदेमातरम् रहवासी संघ ने नववर्ष मिलन समारोह मनाया। अध्यक्ष राजीव राय ने कहा बीता वर्ष हमारे विकास और प्रगति का वर्ष रहा, नववर्ष नई ऊर्जा, नई उम्मीद और नये संकल्प के साथ हमारे द्वार पर दस्तक दे रहा है। नव वर्ष हमारे लिए नई संभावनाओं, नई आशाओं और नए संकल्पों का प्रतीक है। परिचय के साथ क्षेत्र के विकास और प्रगति की जानकारी साझा कर स्वच्छता व सुरक्षा की संकल्प दिलवाया। इस मौके पर कार्यकरिणी के वरिष्ठ सदस्यों सर्व श्री डॉ सुभाष बारोड़ ,रमाकांत तिवारी, सतीश रघुवंशी, वीरेंद्र पगारिया, संदीप मेहता, सुनील रायकवार, पंकज पाटनी, महेश रत्नावत, राकेश जैन, महिला सदस्य वैशाली बारोड़, निशा रघुवंशी, मनोरमा राय, संध्या पगारिया, बिंदु मेहता, मौसमी पाटनी आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन हरीश अवस्थी ने अतिथिओं का स्वागत सचिव संदीप मेहता ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button