Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : गंगा घाटो पर लगा कांवरियो का रेला, शिवमय हुआ शिवालय

RSS के जिला प्रचारक प्रभात अपनी टीम के साथ जिला शासकीय अधिवक्ता कृपा शंकर राय

चंद्र मोहन तिवारी/गाजीपुर। सावन के प्रथम सोमवार के पूर्व रविवार को बोलबंम कांवरियां यात्रियों के सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक प्रभात ने अपने टीम के साथ भ्रमण किया और कांवरियों व श्रद्धालुओ का कुशलक्षेम जाना। कार्यक्रम में ददरीघाट, कलेक्टर घाट, चीतनाथ घाट का भ्रमण किया गया। ददरीघाट पर शिवभक्तिो का रेला लगा रहा है और हर हर महादेव व बोलबंम के नारो से गुंजायमान रहा। महिला पुरूष व बच्चे भगवा रंग मे सभी रंगे गंगा स्नान कर शिवालय मे जलाभिषेक के लिए निकल पड़े, कुछ भक्त महाहर धाम, कुछ मारकण्डे महादेव, तो वही काशी विश्वनाथ, बैजनाथ धाम को भी रवाना हुए। गंगा मे स्नान करते समय तेज गहरे धारा मे डुबने से बचाने के लिए ददरीघाट, चीतनाथ घाट व कलेक्टरघाट पर गोताखोर, पुलिस प्रशासन के साथ लगाये गये फलोटिंग बैरियर को आमजन ने बहुत उपयोगी बताया और बाहर से आने वाले कांवरियो को डुबने से बचाने के लिए कारगर बताया। इसके लिए नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल व पालिका प्रशासन की भूरि भूरि प्रशंन्सा की। कांवरियो को कोई असुविधा न हो इसका ध्यान प्रशासन की तरफ से जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने अपने टीम के साथ भ्रमण करते रहे और सोमवार को नगर के बुढेनाथ महादेव, अमरनाथ महादेव, गुणेश्वरनाथ महादेव, कोटेश्वरनाथ महादेव, बड़ा महादेवा, बिछुड़न नाथ महादेव, अभयेश्वर नाथ महादेव, सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिरो पर जलाभिषेक व शिव आराधना के लिए महिला पुरूषो व बच्चो की तांता दिन भर लगा रहा।


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button