देवरिया : शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद के नए जिलाध्यक्ष बने विपिन बिहारी
वार्षिक बैठक में नई जिला कार्यकारिणी का गठन

असगर अली/देवरिया । अक्षय वाटिका में शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शिवेन्द्र तिवारी और संचालन शेषनाथ चौहान ने किया। बैठक में सभी शिक्षकों ने सर्वसम्मति से विपिन बिहारी चन्द यादव को जिलाध्यक्ष चुना। इसके साथ ही संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवगठित कार्यकारिणी के मुख्य पदाधिकारीयों में संरक्षक हरिभगंत सिंह, शिवेन्द्र तिवारी, श्रीकृष्ण तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष सत्येन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रभात रंजन मणि त्रिपाठी, सत्यम मिश्रा, राजेश राय उपाध्यक्ष अजीत कुमार पटेल, सतीश मौर्य, श्री राम जी, जितेन्द्र कुमार, राजेश पाण्डेय, रामशरण यादव, विजय प्रकाश,अनिमेष कुमार, मनीष कुमार, मंत्री शेषनाथ चौहान, उपमंत्री राम प्रकाश द्विवेदी, दिग्विजय प्रजापति, शिवशंकर सरोज, संगठन मंत्री विनोद यादव, सुशील पाल ,अमित कुमार, अतुल तिवारी, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह , संयुक्त कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र यादव, सुधांशु राय ,आय-व्यय निरीक्षक रोहित कुमार, शशि चन्द्र पाण्डेय, प्रचार मंत्री जय करन, सच्चिदानंद पाण्डेय, प्रवक्ता बैरिस्टर सिंह, जिला संयोजक जाकिर अहमद को पद की जिम्मेदारी दी गई।इस अवसर पर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (एक जुट) के प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा और जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में जिले भर से शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहे।



