Slide 1
Slide 1
एजुकेशनवाराणसी

BHU:पत्रकारिता विभाग के पांच पुरा छात्रों का भारतीय सूचना सेवा में हुआ चयन

सुशील कुमार मिश्र/ वाराणसी। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय स्थित कला संकाय के पत्रकारिता एवं जनसम्प्रेषण विभाग,  के लिए गर्व का विषय है कि विभाग के पाँच पूर्व छात्रों का चयन भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत भारतीय सूचना सेवा (ग्रुप ‘बी’) में हुआ है। यह चयन प्रक्रिया कर्मचारी चयन आयोग (SSC) द्वारा सम्पन्न की गई थी। हाल ही में घोषित परिणामों के अनुसार चयनित अभ्यर्थियों में निखिल उपाध्याय, सतेंद्र कुमार, सोनू कुमार, प्रशांत कुमार और सुविग्य शुक्ला शामिल हैं। यह उपलब्धि बीएचयू के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग की अकादमिक सुदृढ़ता और व्यावसायिक उत्कृष्टता का प्रतिफल है।निखिल उपाध्याय, एम.ए. इन मास कम्युनिकेशन (2018–2020) के छात्र रहे हैं और उन्हें ऑल इंडिया रेडियो, पणजी, गोवा में न्यूज़ एडिटर के पद पर नियुक्त किया गया है।सतेंद्र कुमार, जो (2018-2020) के छात्र हैं, को प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), गंगटोक में इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट के रूप में तैनाती मिली है।सोनू कुमार, एम.ए. इन मास कम्युनिकेशन  (2018–2020) बैच के छात्र, को प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो पीआईबी) मुख्यालय, नई दिल्ली में इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट नियुक्त किया गया है।प्रशांत कुमार, जिन्होंने 2020–2021 में एम.ए. (मास कम्युनिकेशन) की पढ़ाई पूरी की है, को प्रेस रजिस्ट्रार ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन असिस्टेंट के पद पर नियुक्त किया गया है।सुविग्य शुक्ला, 2019–2021 सत्र के छात्र और बीएचयू से गणित ऑनर्स में स्नातक, को भी पीआईबी मुख्यालय, नई दिल्ली में इन्फॉर्मेशन असिस्टेंट के रूप में नियुक्त किया गया है।विभाग के शिक्षकों और वर्तमान विद्यार्थियों ने इन पूर्व छात्रों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं तथा उनके चयन पर गर्व व्यक्त किया है। इस उपलब्धि से यह भी स्पष्ट होता है कि बीएचयू अपने सुदीर्घ शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में निरंतर योगदान देता रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button