Slide 1
Slide 1
एजुकेशनगाजीपुर

गाजीपुर: होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति, प्राचार्य ने किया पुरस्कृत

गाजीपुर। राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पर ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति हुई। शुरुआत महाविद्यालय में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ राजेंद्र सिंह ने छात्रों को गणतंत्र दिवस के महत्व और देश के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में बताया। गणतंत्र दिवस हमें देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की याद दिलाता है। उन्होंने छात्रों को देश के विकास में योगदान देने और अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने देशभक्ति गीतों सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। उनकी प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित लोगों को प्रभावित किया। छात्रों द्वारा योग पिरामिड की प्रस्तुति ने सभी का मनमोह लिया। प्राचार्य जी द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहन राशि प्रदान की।  इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने  गणतंत्र दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन प्रतीक्षा पांडेय ने किया। कार्यक्रम के अंत में मिष्ठान वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button