विकास का पैसा चला जाता था सैफई सिंडिकेटः सीएम
बिना नाम लिए अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर निशाना साधा, बोले, 2017 से पहले पिछड़े जिलों में होती थी फतेहपुर की गिनती, जिले में 489 करोड़ की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास,
आसिफ हुसैन ः फतेहपुर/कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले में 489 करोड़ की 125 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कोराई में आयोजित जनसभा में कई योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृतिपत्र, प्रतीकात्मक चेक, चाबी, आयुष्मान कार्ड और टूलकिट वितरित किए। इसके अलावा जालौन में भी 1274 करोड़ का 374 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। सभा में सीएम ने बिना नाम लिए सपा मुखिया अखिलेश यादव और शिवपाल यादव पर निशाना साधा।
यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 में होंगे। इसके लिए राजनीतिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसीलिए पूरे देश में नीट पेपर लीक के विरोध में हो रहे युवाओं और भाजपा विरोधी दलों के प्रदर्शनों के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिलों के दौरे कर रहे हैं। शनिवार को उन्होंने फतेहपुर के साथ जालौन का भी दौरा किया।
फतेहपुर में योजनाओं के लोकार्पण के बाद जनसभा में उन्होंने कहा कि दोआबा की धरती फतेहपुर पहले आकांक्षी जनपद था। सबसे पिछड़े जनपदों में इसकी गिनती होती थी। विकास का नाम यहां से कोसों दूर था। यहां का पैसा सैफई सिंडिकेट जाता था। वहां नाच-गानों और विदेश दौरों पर खर्च कर दिया जाता था। जब यहां न बिजली, न मेडिकल कॉलेज था और न औद्योगिक क्षेत्र था। यहां पर एक ओर गंगा और एक ओर जमुना है। नौजवानों के सपने की पहचान का संकट था। नौकरी पर सैफई सिंडिकेट डकैती डालता था। चाचा-भतीजा की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। 2012 से 2017 तक जितनी नौकरियां निकलीं, वह विवादित थीं। अब पूरे प्रदेश में 9 लाख नौजवानों को नौकरी दी गई है। पीएम मोदी ने हालात बदल दिए। यूपी में नौकरी में फतेहपुर के नौजवान शामिल होते हैं। विकास की योजनाएं चलाई जा रही हैं। फतेहपुर में क्रांतिकारी होते थे। फतेहपुर के पत्रकार गणेश चंद विद्यार्थी के नाम पर कानपुर में मेडिकल क़ॉलेज बन गया। यहां के मेडिकल कॉलेज का नाम शहीद जोधा सिंह अटैया, ठाकुर दरियाव सिंह के नाम रखा। धुन्नी सिंह की उन्होंने भाषण में तारीफ की।
सीएम ने कहा कि यह 2017 के पहले विकास संभव नहीं था। वह लोग सिर्फ सैफई का विकास करते थे। अब डबल इंजन विकास करने का काम कर रहा है। मोदी जी के सबका साथ सबका विकास के तहत काम किया जा रहा है। पीएम के फास्ट ट्रैक के मामले का जिक्र किया। कहा कि पेपर माफियाओं के लिए बिल सोमवार को संसद में आएगा। सपा और कांग्रेस पर तंज भी कसा। नीट की परीक्षा समय सीमा पर करवाई गई। पहली परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक हुआ था। कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य पर देश का भविष्य निर्भर करता है। पीएम की उन्होंने डिजिटल इंडिया, पीएम स्टैंडअप आदि के तहत नौजवानों के लिए नई दिशा दी। पीएम ने नई शिक्षा नीति दी।उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के लिए भी जेल या जहन्नुम का सिद्धांत है। माफिया की अवैध संपत्तियों पर बुल्डोजर की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कई उत्पादों की लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
इससे पहले उन्होंने कोरोना काल में माता-पिता खोने पर नेहा, श्रयांश को स्वीकृत पढ़ाई के लिए दिया। सतेंद्र विमल, कमला देवी, शांति देवी, भानुमति, सुनीता, जयचंद, शिव देवी, ब्रजेश कुमार, अभिषेक कुमार, निशा यादव, संगीता देवी को चेक, चाबी व किट आदि भेंट किया। कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साधवी निरंजन ज्योति ने कहा कि कानून व्यवस्था कैसे ठीक की जाती है यह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया है। इसकी पूरे विश्व पर चर्चा है।

फतेहपुर-में-लगाई-गई-प्रदर्शनी-को-देखते-सीएम-योगी-अदित्यनाथ।.
सभा में ये जनप्रतिनिधि व नेता मौजूद रहे
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री कृष्णा पासवान, विधायक विकास गुप्ता, प्रभारी मंत्री अजीत सिंह पाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, जहानाबाद विधायक राजेंद्र सिंह पटेल, विधायक जय कुमार जैकी, एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, अभय प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, राधेश्याम गुप्ता, रणवेंद्र सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, अयोध्या पाल, विक्रम सिंह, आदित्य पांडेय मौजूद रहे।



