देवरिया : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनो ने दी श्रद्धांजलि

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । जनपद में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री और भारत रत्न प.जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया। शहर के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने पंडित नेहरू को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने देश में लोकतंत्र, वैज्ञानिक सोच और औद्योगिक विकास की मजबूत नींव रखी। शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्रों को मजबूत बनाने में उनका योगदान अतुलनीय था। मल्ल ने आगे कहा कि पंडित नेहरू ने देश को एक मजबूत लोकतांत्रिक व्यवस्था दी और विश्व पटल पर भारत की एक अलग पहचान स्थापित की। उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईआईएमएस), बड़े बांधों और सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना कर आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ने यह भी कहा कि पंडित नेहरू के आदर्श, लोकतांत्रिक मूल्य और राष्ट्र निर्माण की सोच आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों और सिद्धांतों पर चलते हुए जनहित और देशहित में निरंतर कार्य करती रहेगी। इस कार्यक्रम में अरविंद शाही, सुनील कुमार तिवारी, भरत मणि त्रिपाठी, जुलेखा खातून, वरुण राय, संजीव कुमार मिश्रा, चंदन वर्मा, माधव नाथ तिवारी, धर्मेंद्र कुमार पांडेय, शिव शंकर सिंह, मार्कण्डेय मिश्रा, रामप्रवेश सिंह, मनोज मणि, कुलदीप सिंह यादव, रत्नेश मल्ल पिंटू, जवाहरलाल चौहान सत्य प्रकाश मणि, रीता देवी, उत्तेज मिश्रा, पन्नालाल पाठक, विनोद दुबे, ध्रुव प्रसाद आर्य, जवाहरलाल बरनवाल, सोहन मिश्रा, प्रताप दीक्षित, बनारसी लाल गोंड, चंद्रिका मिश्रा, डॉ. सी.पी. चौहान और राजकुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।




