
त्रिलोकी नाथ राय
गाजीपुर। जंगीपुर के मरदह दक्षिणी मंडल में महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। बूथ क्रमांक 153 बलुआ हुसैनपुर के बुथ अध्यक्ष अवनीश साहनी बिंद के आवास पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात 126वां एपिसोड का कार्यक्रम प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण बिहारी राय, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, विधानसभा मिडिया संयोजक प्रमोद राय, युवा नेता पंकज तिवारी,युवा समाजसेवी अनिल साहनी बिंद, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्र पर धूप दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद सभी ग्राम वासियों व मातृशक्ति के साथ कार्यक्रम देखा।कार्यक्रम के बाद कृष्ण बिहारी राय ने अपने संबोधन में कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी स्वदेशी अपनाओ का नारा देश की जनता को दिया है। इस दिवाली आप लोग भी अपने गांव के कुम्हार से और गांव के छोटी बाज़ार से मिट्टी के दीपक खरीदे और जलाएं तथा दिपावली पर नये परिधान स्वदेशी खरीदें और गांधी आश्रम से खरीदे और अपने दैनिक भोजन में बाजरा,मक्का,जौ जैसे मोटे अनाज का प्रयोग करें। जिससे आप स्वस्थ रहें और निरोगी रहे जिससे स्वस्थ भारत और सरकार द्वारा आयुष्मान योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बूथ अध्यक्ष अविनाश साहनी बिंद, पुर्व बूथ अध्यक्ष जवाहिर बिंद,बूथ अध्यक्ष कृष्णानंद शुक्ला,मानकी देवी,पावीत्री देवी, प्रेम शीला देवी,चंपा देवी,महरजीया देवी,सुरेन्द्र बिंद,चतूरी बिंद, मोहन यादव इत्यादि के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित रहें। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान विरेन्द्र यादव एवं कुशल संचालन जिला महामंत्री अवधेश राजभर ने किया।




