देवरिया : छात्रों के समर्थन में किया प्रदर्शन

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया । छात्रों के समर्थन में किया प्रदर्शन देवरिया जंतर मंतर छात्र युवा आन्दोलन के समर्थन में तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की इस्तीफा, मृत छात्रों के परिवार को आर्थिक सहायता, नई शिक्षा नीति वापस लेने, लीक पेपर की जवाब देही तय करने, एन टी ए को रद्द करने, छात्रों पर बर्बर लाठी चार्ज के जिम्मेदार केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह व दिल्ली पुलिस के विरुद्ध न्यायिक जांच कराने सम्बंधित प्रमुख मांगो को लेकर स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत की प्रतिमा के समक्ष विरोध प्रदर्शन का आयोजन अखिल भारतीय किसान सभा ग्रामीण खेत मजदूर यूनियन सेंटर ऑफ इण्डियन ट्रेड यूनियन जनवादी महिला समिति एवं अन्य छात्र युवा संगठनों के राष्ट्र व्यापी आह्वान पर बड़ी संख्या में लाल झण्डा कंधे पर लिए किसान सभा व माकपा के कामरेडो में मार्च निकालकर विरोध जताया। इस दौरान थानाध्यक्ष खामपार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। उनके द्वारा विरोध प्रदर्शन को रोकने का पूरा दबाव बनाया गया परन्तु वार्ता के क्रम में कामरेड आगे बढ़े और समूचे बाजार में गगन भेदी नारों के साथ कि धर्मेन्द्र प्रधान इस्तीफा दो, एन टी ए को रद्द करो, नई शिक्षा नीति वापस लो विरोध प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में कामरेड व स्थानीय लोग शामिल रहे। मुख्य रूप से जयप्रकाश यादव साधुशरण चन्द्रभान सिंह नथुनी कुशवाहा रिशु यादव गंगा यादव रामनरेश कुशवाहा पहवारी कबिलास बालिस्टर जयराम रमाकांत जयप्रकाश सिंह बिलरप्रसाद जगदीश चौहान बृजनंदन यादव रमाशंकर कश्यप मथुरा पूरी मुंद्रिका राजेश यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे ।



