Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भाटपाररानी तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित

असगर अली
देवरिया। जनपद में जनता की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निस्तारण के उद्देश्य से  तहसील भाटपाररानी में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने की, पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने आमजन की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता की समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक ढंग से किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग करें और सुनिश्चित करें कि किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

उन्होंने कहा कि जिन मामलों का निस्तारण मौके पर संभव नहीं है, उन्हें प्राथमिकता के साथ निश्चित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से निपटाया जाए।
इस दौरान जिलाधिकारी ने तीन पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड और एक परिवार को आयुष्मान कार्ड प्रदान कर त्वरित राहत दी।पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करते हुए अधिकारियों और थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी प्रकरणों का निस्तारण त्वरित और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 54 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 26 राजस्व विभाग, 05 पुलिस विभाग, 03 विकास विभाग, 01 समाज कल्याण और 19 अन्य विभागों से संबंधित थे। इनमें से  06 प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया, जबकि शेष 48  प्रकरणों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी भाटपाररानी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, थानाध्यक्ष सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button