Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : मान्यता प्राप्त राजनीतिक सभी दलों को उपलब्ध कराई गई अंतिम निर्वाचक नामावली

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद में निष्पक्ष एवं पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंतिम प्रकाशित निर्वाचक नामावलियों की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। साथ ही जनपद की सभी सातों विधानसभा क्षेत्रों की अंतिम मतदाता सूचियां राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई हैं, जिससे आमजन आसानी से अपनी जानकारी का अवलोकन कर सकें। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक नामावलियां उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।जिलाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की कि वे मतदाता सूची का गंभीरता से अवलोकन करें तथा किसी भी प्रकार की आपत्ति या सुझाव निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रस्तुत करें, ताकि आवश्यकतानुसार सुधार किया जा सके। साथ ही आज प्रत्येक बूथ पर बीएलओ द्वारा अंतिम मतदाता सूची भी प्रदर्शित की गई। कार्यक्रम में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम श्रुति शर्मा, एसडीएम अवधेश निगम, तहसीलदार के.के. पांडेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके उपरांत जिलाधिकारी दिव्या मित्तल द्वारा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR)-2026 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि यह कार्य अत्यंत जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता से जुड़ा है, जिसे सभी कार्मिकों ने पूरी निष्ठा के साथ संपन्न किया है।सम्मान समारोह में चयनित कार्मिकों को माला पहनाकर प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए तथा लंच बॉक्स एवं मिल्टन की पानी की बोतल भेंट की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे सम्मान से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और वे भविष्य में भी बेहतर कार्य के लिए प्रेरित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button