Slide 1
Slide 1
क्राइम

बुलंदशहर : खुर्जा रोडवेज बस अड्डे पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम, शिनाख्त में जुटी

बुलंदशहर/ संवाददाता, मोहित त्यागी।कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र में स्थित खुर्जा रोडवेज बस अड्डे के बाहर यात्री प्रतीक्षालय में बुधवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर शिनाख्त का प्रयास किया। पहचान न होने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के थानों और अस्पतालों में सूचना भेजकर मृतक की पहचान कराने में जुटी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button