बुलंदशहर : गुलावठी में पुलिस मुठभेड़ : शातिर पशु चोर गैंग का पर्दाफाश
एक बदमाश घायल, 6 गिरफ्तार

बुलंदशहर/गुलावठी, संवाददाता। थाना गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम ने शनिवार तड़के बड़ी कामयाबी हासिल की। पशु पैठ बाजार के पास मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 6 शातिर पशु चोरों को गिरफ्तार किया है। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। मौके से तमंचा, कारतूस, महिंद्रा पिकअप और चोरी की 2 भैंस बरामद हुईं। एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की तलाश अभियान के तहत 4/5 जुलाई 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ पशु चोर पैठ बाजार के पास भैंसों को गाड़ी में लादकर ले जाने की फिराक में हैं। सूचना पर गुलावठी पुलिस व स्वाट टीम ने मौके पर घेराबंदी की। खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में वसीम कुरैशी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने घायल वसीम समेत 6 बदमाशों को मौके से दबोच लिया। जबकि एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। जिसकी तलाश में कॉम्बिंग जारी है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपी में वसीम कुरैशी पुत्र मुस्तकीम, निवासी पुरानी चुंगी ईदगाह गली नं. 9, थाना कोतवाली नगर, हापुड़ – घायल हैं। अदनान कुरैशी पुत्र मारूफ, निवासी दोतई, थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, मोसिन कुरैशी पुत्र गुलजार, निवासी डवारसी, थाना मसूरी, गाजियाबाद, इकराम कुरैशी पुत्र मुन्ना, निवासी अरसैनी, थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, शिवकुमार जाटव पुत्र चंद्रपाल, निवासी ग्राम सैदपुरा, थाना औरंगाबाद, बुलंदशहर। कामयाब पुत्र इलियास, निवासी बसंत गढ़ी, थाना मसूरी, गाजियाबाद आदि रहे। पुलिस ने इनके पास से 01 तमंचा, कारतूस, 01 महिंद्रा पिकअप, 02 चोरी की भैंस बरामद की।पुलिस के अनुसार, ये सभी शातिर किस्म के पशु चोर हैं। घायल वसीम कुरैशी पर एक दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इस गैंग ने थाना गुलावठी, अगौता समेत कई जनपदों में पशु चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस काफी समय से इनकी तलाश में थी। – मोहित त्यागी



