क्राइम
बुलंदशहर : नाले में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में हड़कंप
पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम के लिए, पहचान में जुटी पुलिस

बुलंदशहर/ संवाददाता मोहित त्यागी। थाना नरसेना क्षेत्र के*गांव दौलतपुर में मंगलवार को नाले में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई । सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक युवक को सोमवार शाम घटनास्थल के पास शराब के नशे में देखा गया था। पुलिस को घटनास्थल के पास से दो नमकीन के पैकेट और एक जोड़ी चप्पल भी बरामद हुई हैं । फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने के साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुटी हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।



