Slide 1
Slide 1
आजमगढ़

आजमगढ़ में भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा: भक्ति और आनंद का अनुपम मिलन

अरुण कुमार सिंह/ आजमगढ़। इस्कॉन सेंटर आजमगढ़ द्वारा शहर में भगवान जगन्नाथ जी की भव्य रथ यात्रा निकाली गई। पूरी आजमगढ़ नगरी भक्ति-भाव और संकीर्तन की ध्वनियों से गूंज उठी। भक्तों की अपार भीड़ ने रथ यात्रा को यादगार बना दिया। सर्वप्रथम दलाल घाट पर भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा जी का विधिवत पूजन, हवन एवं आरती की गई। इसके बाद भगवान को अत्यंत आकर्षक एवं सजे-धजे रथ पर विराजमान किया गया। यात्रा का शुभारंभ भक्तों द्वारा हर्षोल्लास के साथ संकीर्तन गाते हुए रथ की रस्सी खींचकर किया गया। रथ के आगे भक्तगण नृत्य करते हुए आगे बढ़ रहे थे, मानो पूरा वातावरण भक्ति-रस में डूब गया हो। इस अवसर पर इस्कॉन जुहू (मुंबई) से आए भक्तों की टीम ने मधुर कीर्तन प्रस्तुत किया। पूरे मार्ग पर सात भव्य झांकियां निकाली गईं, जिनमें भगवान के विभिन्न चरित्रों को जीवंत रूप में दर्शाया गया। ये झांकियां भक्तों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं।ढोलक, मृदंग, झांझ, शंख, ड्रम की गूंज के साथ स्त्री, पुरुष, बच्चे और युवा सभी उमंग से रथ के साथ चल रहे थे। भक्तों ने अपने वचनों से भगवान जगन्नाथ की महिमा का गुणगान किया। चारों ओर “जय जगन्नाथ! जय बलभद्र! जय सुभद्रा!” के जयकारे गूंज रहे थे। रथ यात्रा के समापन पर इस्कॉन आजमगढ़ के भक्तों ने भगवान की नित्य भोग आरती की और विशाल भंडारे का आयोजन किया। हजारों श्रद्धालुओं ने महिला, पुरुष, बच्चे सहित प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में सभी को सात्विक भोजन कराया गया, जिससे भक्तों के चेहरे खुशी से खिल उठे। यह रथ यात्रा न केवल धार्मिक उत्सव थी, बल्कि सामाजिक सद्भाव और भक्ति के संदेश का भी प्रतीक बनी। इस्कॉन आजमगढ़ के इस आयोजन ने शहरवासियों के मन में भगवान जगन्नाथ के प्रति नई श्रद्धा और उत्साह का संचार किया। भक्तों का उत्साह देखकर लग रहा था कि पूरी आजमगढ़ आज जगन्नाथपुरी बन गई हो।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button