आजमगढ़:भदुली निज़ामाबाद मार्ग निर्माण हेतु प्रयास संगठन ने प्रशासन को पत्रक सौंपा

गोविन्द लाल शर्मा
आजमगढ़। ऐतिहासिक व पौराणिक महत्व वाले निजामाबाद के विकास के प्रति बरती जा रही शिथिलता और लापरवाही के खिलाफ प्रयास सामाजिक संगठन मुखर हो उठा। बुधवार को केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह की अगुवाई में जिला प्रशासन को पत्रक सौंपकर भदुली से निजामाबाद जाने वाले मार्ग की बदहाली पर आवश्यक कार्यवाही करने की पूरजोर मांग की। निजामाबाद-भदुली मार्ग की हालत अपने ही हाल पर आंसू बहा रहा है। इस उदासीनता से प्रयास संगठन निराश हैं इसी को लेकर जिला प्रशासन से मुलाकात कर शीध्र ही मार्ग के निर्माण की मांग की गई।
वहीं राणा बलवीर सिंह ने बताया कि आजमगढ़ मुख्यालय को जाने वाले भदुली से निजामाबाद मार्ग कई वर्षो से असंख्य गड्ढ़ों में तब्दील है जबकि भदुली से निजामाबाद की दूरी लगभग 9 किलो मीटर ही होगी। पूर्व में विधानसभा के चुनाव के समय शीध्र चौड़ीकरण के साथ बनने की बातें आई लेकिन आज तक सफेद हाथी साबित हो रही हैं। शिव प्रसाद पाठक ने उक्त मार्ग का गुणवत्तापूर्ण/समय-सीमा के साथ चौड़ीकरण कराकर निजामाबाद को विकास की सेतु से जोड़ने की मांग किया।प्रतिनिधिमंडल में सचिव इंजी सुनील यादव, शिवप्रसाद पाठक, सीएल यादव, धर्मेंद्र सैनी, हरिगोविन्द, अंगद साहनी, प्रकाश नरायन श्रीवास्तव, अमित यादव, विनोद, महेंद्र, अरविन्द, शम्भु, राजकुमार सोनकर, रामशब्द यादव ंहसराज आदि मौजूद रहे।




