Slide 1
Slide 1
एजुकेशन

काशी विद्यापीठ :रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में होगा 48वां दीक्षांत 

तैयारियों के मद्देनजर कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक 

 

डॉ शिव यादव /वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कुलपति प्रो. आनन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में 48वें दीक्षान्त की तैयारियों के सम्बन्ध में शुक्रवार को बैठक हुई। बैठक में दीक्षान्त के पूर्व दीक्षोत्सव के अंतर्गत होने वाले विभिन्न कार्यक्रम के लिए गठित समितियों से दीक्षोत्सव की गतिविधियों की प्रगति एवं कार्य योजना पर चर्चा हुई। साथ ही दीक्षान्त के लिए रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर, सिगरा आयोजन स्थल के रूप में स्वीकृत किया गया। वहीं, प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान दृष्टिगत विश्वविद्यालय परिसर में समग्र रूप से नॉन बायो डिग्रेडेबल प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया। बैठक में दीक्षान्त के प्रतिभागियों सहित सभी के लिए भारतीय पारम्परिक पीत वर्णीय परिधान ही पहनने का निर्णय लिया गया, जिसमें पुरुष पीला/बसंती रंग का कुर्ता-सफेद धोती/पैजामा या पीला/बसंती शर्ट-सफेद पेंट पहनेंगे एवं महिलाएं पीत वर्णीय साड़ी या सलवार-सूट पहनेंगी। वहीं, जीन्स, टी-शर्ट, काले एवं गहरे रंग के वस्त्र पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। बैठक में दीक्षान्त स्मारिका एवं निमंत्रण पत्र का प्रारूप स्वीकृत किया गया। साथ ही दीक्षान्त में स्वर्ण पदक प्राप्तकर्ताओं के परिणाम एवं योग्यता क्रम की स्थिति से अवगत कराया गया। बैठक में कुलसचिव डॉ. सुनीता पाण्डेय, कुलानुशासक प्रो. के.के. सिंह, डीन एकादमिक प्रो. बंशीधर पाण्डेय, परीक्षा नियंत्रक दीप्ति मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button