Slide 1
Slide 1
Blog

मोहब्बत और इंसानियत से ही टूटेगी नफरत की दीवार

जुनैद से बोलीं सहारनपुर की सुजाता मां बेटे से मिलने आई है, सोनम वानचुक भी अनशन पर, प्रदर्शन को मिली धार किसान संगठनों का भी समर्थन, दीपके को पगड़ी पहनाकर किया सम्मान

कानपुर। नई दिल्ली के जंतर मंतर पर कॉक्रोच जनता पार्टी नीट पेपर लीक और बीस से अधिक नीट छात्र-छात्राओं के आत्महत्या करने पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। धरने में तमाम संगठन अपने स्तर से प्रदर्शनकारियों की सेवा कर रहे हैं। इसमें गाजियाबाद के मोहम्मद जुनैद भी शामिल हैं। उनकी सेवा को देखकर सहारनपुर से महिला सुजाता भी मिलने आ गईं। वह जब जुनैद से मिलीं तो अपनी भावना को नहीं रोक पाईं। उनको अपना बेटा बताते हुए रोने लगीं। उधर, रविवार के पर्यावरण विशेषज्ञ सोनम वानचुक भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। हालांकि अभी तक इस प्रदर्शन का केंद्र सरकार ने संज्ञान तक नहीं मिला है।

कॉक्रोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके और उनके साथियों ने दस दिन पहले जंतर-मंतर पर प्रदर्शन शुरू किया था। इस प्रदर्शन में पूरे देशभर के छात्र-छात्राएं और युवा संगठन जुड़ रहे हैं। प्रदर्शनकारियों की सेवा में भी दिल्ली और आसपास के प्रदेशों के कई संगठन लगे हैं। इसमें सिख भाई भी अपना लंगर चला रहे हैं। इसी में गाजियाबाद के मोहम्मद जुनैद भी अपने कई हिंदू दोस्तों के साथ जंतर-मंतर में खाना-पानी पहुंचा रहे हैं। उनकी इस सेवा से अभिजीत दीपके भी बहुत प्रभावित हुए हैं। यहां तक प्रदर्शनकारियों ने मोहम्मद जुनैद के पैर भी दाबे।

यह सब सोशल मीडिया में देखकर सहारनपुर की महिला सुजाता भी बहुत प्रभावित हुईं। वह भी उनसे मिलने के लिए जंतर-मंतर पहुंच गईं। वहां पर उन्होंने कहा कि बेटा जुनैद तुम्हारी मां सहारनपुर से मिलने के लिए आई है। इसी तरह लोगों की सेवा करते रहो। यही हिंदू-मुस्लिम की एकता है। कितनी भी नफरत की दीवार ऊंची की जाए लेकिन इंसानियत और मोहब्बत को कम नहीं किया जा सकता है। यही सच्ची मोहब्बत, भाईचारा और इंसानियत है।

उधर, रविवार से सोनम वानचुक भी अनशन पर बैठे हैं। लद्दाख में हंगामा होने पर उनको जिम्मेदार बताते हुए केंद्र सरकार ने उन पर राजद्रोह का केस लगाकर जयपुर जेल भेज दिया था लेकिन बाद में दबाव के कारण केस वापस लेना पड़ा था। सोनम वानचुक के अनशन करने से प्रदर्शन को नई धार मिली है। हालांकि दीपके कई बार कह चुके हैं कि पुलिस हर तरह के हथकंडे अपना रही है। इसके बाद भी हम लोग धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक डटे रहेंगे। किसान संगठनों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया है। रविवार को दीपके को पगड़ी भी पहनाई गई।

अनशन-पर-बैठे-सोनम-वानचुक-और-दीपके-को-पगड़ी-पहनाते-किसान-संगठन-के-लोग।

अनशन-पर-बैठे-सोनम-वानचुक-और-दीपके-को-पगड़ी-पहनाते-किसान-संगठन-के-लोग।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button