पटनाः राजभवन कूच कर राजद ने पटना में दिखाई ताकत
तेजस्वी को पुलिस ने हिरासत में लिया, भीड़ पर पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, तिरंगा लेकर प्रोटेस्ट में शामिल हुए राजद कार्यकर्ता, सम्राट सरकार के खिलाफ की नारेबाजी, राजद ने छात्रों के समर्थन में राजभवन जाकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा,
कानपुर। नई दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉक्रोच जनता पार्टी व अन्य छात्र संगठनों के प्रोटेस्ट के बाद सियासी दलों में भी सड़क पर रहकर सरकारों का विरोध करने का जोश चढ़ गया है। जेनज़ी के साथ जेन अल्फा भी जोश में हैं। कांग्रेस के बाद अब राजद ने भी बिहार में राज्यपाल आवास के घेराव पर अपनी ताकत दिखाई है। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के साथ अन्य बड़े नेताओं और कार्यकर्ताओं को राज्यपाल आवास तक जाने से रोकने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बैरिकेडिंग फांदने पर पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा।
जंतर-मंतर में जेनज़ी के प्रोटेस्ट के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद झारखंड में परीक्षाओं में धांधली का आरोप लगाकर छात्रों ने आंदोलन किया। इस पर हेमंत सोरेन की सरकार को झुकना पड़ा। उन्होंने सभी परीक्षाएं रद्द कर 2014 से अब तक जितनी भी परीक्षाएं हुईं, सभी के जांच के आदेश जारी कर दिए। इसके बाद बिहार में भर्ती परीक्षाओं में देरी पर छात्र भड़क गए। छात्रों ने आंदोलन शुरू किया तो कई साल से रुकी परीक्षा के लिए बिहार सरकार ने विज्ञापन निकाल दिया। इंडिया गठबंधन के सभी दल छात्रों के मुद्दे पर मुखर हैं। 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान छात्रों पर बर्बरता के लिए गृह मंत्री अमित शाह को जिम्मेदार मानकर विपक्ष उनसे जवाब मांग रहा है। छात्रों के आंदोलन से हिंदू-मुस्लिम की सियासत भी धीमी पड़ रही है।
इसी परिप्रेक्ष में बुधवार को राजद ने भी छात्रों के मुद्दे पर राज्यपाल के आवास के घेराव का ऐलान किया। इस पर बड़ी संख्या में राजद के नेताओं के साथ कार्यकर्ता भी तिरंगा लेकर पहुंच गए। इस दौरान कई प्रदर्शनकारियों के हाथों में खिलौना गन भी थी। वह यह दिखा रहे थे कि किस तरह छात्रों के आंदोलन के दौरान पुलिस ने उन पर एके 47 से गोली चलाई थी। राजद को काबू में करने के लिए पुलिस को तेजस्वी यादव को भी हिरासत में लेना पड़ा। दिन भर पटना की सड़कों पर राजद के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन छाया रहा। राजद के कार्यकर्ताओं ने भाजपा दफ्तर के सामने काफी देर तक हंगामा किया। हुजूम को संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान राजद के कार्य

ATTACHMENT DETAILS
पटना-में-वाटर-कैनन-चलाकर-राजद-कार्यकर्ताओं-को-रोकती-पुलिस।
कर्ताओं ने चंदा चोर कहां मिलेंगे, भाजपा के दफ्तर में, के नारे लगाए। राजद प्रदर्शन देखकर राज्यपाल अपने बंगले से चले गए। इस मार्च में राजद की प्रवक्ता प्रियंका भारती भी शामिल रहीं। बाद में राजद के राज्यसभा सांसद मनोज झा समेत अन्य विधायक व सांसदों ने राजभवन जाकर राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन देकर छात्रों की सभी मांगें पूरी करने की मांग की। प्रोटेस्ट के दौरान तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधा। मनोज झा ने कहा कि छात्रों के शांति पूर्वक आंदोलन पर एके 47 चलाई गई। उन्होंने कहा कि छात्रों की भावना को समझना जरूरी है। वह तो ईमानदार परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं।



