ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में फायर सेफ्टी पर की गई ड्रिल
दौरान फायर सेफ्टी अधिकारी ने फायर एक्सटिंग्विशर चलाया सिखाया

आग-बुझाने-की-जानकारी-देते-फायर-सेफ्टी-अधिकारी
ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल में फायर सेफ्टी पर शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान फायर सेफ्टी अधिकारी दीपक कुमार ने विद्यार्थियों और शिक्षकों को फायर सेफ्टी के प्रति जागरूक किया। उन्होंने आग लगने की स्थिति में बचाव के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि सबसे पहले यह प्रयास होना चाहिए कि आग लगे ही नहीं। शॉर्ट सर्किट से लगने वाली आग से बचाव के उपाय बताए। आग लगने पर शांति बनाए रखते हुए बीच से कैसे सुरक्षित निकलें। इस दौरान एग्जिट रूट की जानकारी दी गई।
धुएं से बचाव: बताया गया कि आग की तुलना में धुएं से सबसे ज्यादा हानि होती है। धुएं की स्थिति में नीचे झुककर रेंगते हुए निकलने की तकनीक समझाई गई।
फायर एक्सटिंग्विशर प्रशिक्षण: मौके पर फायर एक्सटिंग्विशर का उपयोग करके दिखाया गया। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति को इसका बेसिक उपयोग आना चाहिए
इस अवसर पर ब्रिलियंट ओरिएंटल स्कूल की डायरेक्टर कृष्णा उप्पल, चेयरमैन वासिफ हुसैन और समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे।स्कूल प्रबंधन ने फायर सेफ्टी अधिकारी और सिपाही मोहित यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की कार्यशालाएं छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाती हैं।



