गाज़ीपुर : न्यायालय सभागार मे मना अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

चंद्र मोहन तिवारी/गाजीपुर। जिला एव सत्र न्यायाधीश धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व मे अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस रविवार को जनपद न्यायालय के सभागार मे प्रातः 7:30 बजे शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक ने बताया कि स्वास्थ्य हमेशा सर्वाेपरि रहेगा, आप स्वयं एवं पास पड़ोस के लोगो को भी योग के प्रति जागरूक करे। 21 जून 2026 अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस यह एक ऐसा मौका है। जिले न्यायिक अधिकारी ने एक साथ योगाभ्यास किया। इसमें जनपद के कुशल योग प्रशिक्षक ने कॉमन योग प्रोटोकॉल की ग्रीवा शक्ति, शक्ति एवं घुटना शक्ति विकासक क्रियाओं, ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन, भद्रासन, वज्रासन, उष्ट्रासन, उत्तान मंडूकासन, मकरासन, भुजंगासन, शलभासन, सेतुबंधासन, उत्तानपादासन, अर्ध हलासन, पवनमुक्तासन एवं सवासन सहित कपालभाति नाड़ी शोधन प्राणायाम शीतली प्राणायाम भ्रामरी प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास का संकल्प दिलाया। साथ ही इन योगासनों के शरीर पर पड़ने वाले प्रभावों और निरोगीकाया के लिए इनके महत्व को बताया। इस अवसर पर विजय कुमार, कृपाशंकर राय, जय प्रकाश, दीपांकर सिंह आदि उपस्थित रहे।




