Slide 1
Slide 1
स्वास्थ्य

गाजीपुर : महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट का हुआ विस्तार 

अब मरीजों को मिली बड़ी राहत

अदेश सिन्हा / गाजीपुर । महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय में डायलिसिस सेवाओं के विस्तार के अंतर्गत 10 अतिरिक्त डायलिसिस बेडों का शुभारंभ शुक्रवार को राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत ने किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. के.एन. चौधरी सहित अन्य अधिकारी, चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मेडिकल कॉलेज में डायलिसिस यूनिट की शुरुआत जुलाई 2022 में 10 बेडों के साथ की गई थी। क्षेत्र में किडनी रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बाद में 5 अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था सीएसआर (CSR) के माध्यम से की गई । जिससे यूनिट की क्षमता 15 बेड हो गई। इसके बावजूद मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती रही। डायलिसिस के लिए लंबी प्रतीक्षा सूची बन गई। जिन्हें नियमित डायलिसिस सुविधा प्राप्त करने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था। प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आनंद मिश्रा ने शासन स्तर पर लगातार पत्राचार एवं प्रयास किए गए। जिसके फलस्वरूप 10 अतिरिक्त डायलिसिस बेडों की स्वीकृति प्राप्त हुई। शुभारंभ के साथ डायलिसिस यूनिट की कुल क्षमता बढ़कर 25 बेड हो गई है। वर्तमान में चिकित्सालय में प्रतिदिन लगभग 45 मरीजों का डायलिसिस किया जा रहा है। 25 बेड होने के बाद प्रतिदिन लगभग 75 मरीजों को डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। इससे प्रतीक्षा सूची में शामिल मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।‌ डायलिसिस यूनिट के विस्तार से न केवल गाजीपुर जनपद बल्कि आसपास के जनपदों से आने वाले किडनी रोगियों को भी लाभ मिलेगा। अब मरीजों को डायलिसिस के लिए लंबे इंतजार का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में बेहतर एवं सुलभ उपचार उपलब्ध हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button