Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : जिलाधिकारी का ग्रामीणों से संवाद, निस्तारण का निर्देश

गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, बच्चों का किया अन्नप्रासन

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने पर  21 जून तक संचालित समेकित विशेष जन-संपर्क एवं जन-जागरूकता अभियान चलाया गया है। सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान” थीम के तहत गॉव की समस्या गॉव में ‘‘सरकार आपके द्वार‘‘ स्वरूप में जन-समस्या समाधान कार्यक्रम के तहत मंगलवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की उपस्थिति में मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत हरिबल्लमपुर उर्फ अलावलपुर में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। ग्रामीणों ने विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क मरम्मत, राशन वितरण, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना, राजस्व कार्य, पेंशन, स्वास्थ्य सेवाओं तथा शिक्षा व्यवस्था से संबंधित विभिन्न समस्याएं एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए।  जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया। उनके द्वारा गॉवों मे जो सड़के बनायी गयी है। उनको 15 दिन के अन्दर मरम्मत करने का निर्देश दिया, साथ ही जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया की  कैम्प के माध्यम से आए जन समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समय से निस्तारण किया जाए। इसमें लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। योजना में वृद्धा पेंशन, निराश्रत महिला पेंशन, बाल सेवा योजना, श्रम पंजीयन, प्रधानमंत्री किसान, फार्मर रजिट्रि, शौचालय, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, कन्या सुमग्ला एवं अन्य योजनाओं का अभियान चलाकर योजना का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिया जाय। नये पंचायत भवन, बारात घर एवं अंत्येष्टि स्थल की बारे में जानकारी ली। अब तक निर्माण में जो भी कठिनाइयॉ आ रही। उसे तत्काल निस्तारण कराकर पूरा किया जाय। क्रार्यक्रम में जिलाधिकारी ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई तथा बच्चों का अन्नप्रासन भी किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी मुहम्मदाबाद हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद, परियोजना निदेशक महेन्द्र प्रताप यादव, जिला विकास अधिकारी राजन राय, पंचायत राज अधिकारी रमेश चंद उपाध्याय, डी0सी0मनरेगा विजय कुमार यादव, तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, एवं जनपद स्तरीय अधिकारीगण, ग्राम प्रधान, शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button