Slide 1
Slide 1
गाजीपुर

गाजीपुर : भगवान जगन्नाथ ने जन कल्याणार्थ निकले भ्रमण पर

चंद्र मोहन तिवारी / गाजीपुर। आषाढ मास के शुक्ल पक्ष के द्वितिया तिथि गुरूवार को देर रात्रि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का आयोजन विभिन्न स्थानो से किया गया। भगवान जगन्नाथ 15 दिन बीमारी के उठकर स्वस्थ्य होकर जनता जनार्दन के दर्शन देने एव जन कल्याण के लिए भ्रमण पर निकलते हैं तो लोग भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, बहन सुभद्रा के दर्शन कर सभी श्रद्धालुगण के कुशलक्षेम की कामना लेकर लोग पूजा अर्चन किये। श्रद्धालु अपने अपने मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान जगन्नाथ की पूजा करते हैं और वर्ष में एक बार निकलने वाले रथयात्रा का पूरे मनोयोग से उनका इंतजार करते हैं और भगवान के रथ आने पर उनका भव्य रूप से घड़ीघंटा, शंखनाद के साथ पूजा अर्चना आरती करते हैं और जामुन आम चना बतासे गुलगुले का भोग लगाकर प्रसाद वितरण कर अपने भाव प्रकट करते हुए जनकल्याण का संदेश देते है। इसी क्रम में स्टीमरघाट स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से निकलने वाले रथ का आरती पूजन पंडित राजेश पाण्डेय ने किया और रथयात्रा स्टीमर घाट से निकलकर टेढ़ी बाजार, गायत्री नगर, झंडातर, मारकीनगज होते हुए चीतनाथघाट, टाउनहॉल, बैजनाथ चौक, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार शिवमंदिर पर पहुचा। वही दूसरी रथयात्रा का पूजन गोपाल पाण्डेय ने किया जो रथयात्रा हरिशंकरी से निकलकर लालदरवाजा होते हुए मिश्रबाजार में शिव मंदिर पर मिलते हैं और भजन कीर्तन हुआ। दोनों अपने अपने मंदिर मे वापस वीराजमान हो जाते हैं। वही विखयात पवहारी बाबा आश्रम कुर्था से भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की झांकी निकाली गयी जो प्राइमरी स्कूल कुर्था खेल के मैदान मे पहुचा और मेला का आयोजन हुआ। जिसमें हजारो भक्तो ने दरशन पूजन किया और रात्रि पहर पंडित अमरनाथ तिवारी ने आरती पूजन कर मेला का समापन किया। इस अवसर पर प्रेम प्रकाश, प्रभात, हृदय प्रकाश, नितिन अग्रहरि, कृपा शंकर राय, अजय कुमार तिवारी, गोपाल चौधरी, किशन चौधरी रामा चौधरी अभिषेक, लवकुश बड़े महाराज, बच्चा तिवारी, संजय केसरी, आदित्य प्रकाश आर्य, अशोक अग्र हारी, संजय यादव, श्रीप्रकाश केशरी, श्रीराम यादव, श्रीराम बरनवाल, अशोक जायसवाल, संजय जायसवाल आदि सैकडो भक्त उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button