Slide 1
Slide 1
कानपुर

गुलपोशी कर हाजी फिरोज का किया स्वागत

हाजी बोले, हज के दौरान अच्छा रहा इंतजाम हज के सारे अरकान आसानी से अदा किए गए

कानपुर। केडीए कालोनी जाजमऊ में रिववार की रात को हाजी फिरोज अहमद का स्वागत किया गया। इस दौरान मौलाना मुमताज अहमद ने उनकी गुलपोशी की। लोगों ने हज का फरीजा अदा करने पर हाजी फिरोज को मुबारकबाद दी। समाज कल्याण विभाग में बाबू के पद से रिटायर होने के बाद वह अपनी पत्नी के साथ हज करने के लिए गए थे। हाजी फिरोज समाज के कामों से भी जुड़े हैं। मौलाना मुमताज अहमद साहब आलिमेदीन हैं। वह लोगों को कुरान की शिक्षा भी देते हैं। मानवता के लिए कुरान का संदेश देते हैं। इसलिए इस दौरान मौलाना की भी गुलपोशी की गई। हाजी फिरोज अहमद एक महीने मक्का और मदीना में रहने के बाद दो जून को लौटे हैं। उन्होंने बताया कि हज के लिए इंतजाम बहुत अच्छे किए गए थे। इसलिए किसी को कोई परेशानी नहीं हुई। हज के सारे अरकान आसानी से अदा किए गए। उन्होंने स्वागत करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। इस दौरान इफ्तेखार अहमद, जफर अहमद, एमएम खान, नुसरत अहमद, हाजी इकबाल, आसिफ हुसैन आदि मौजूद रहे।

ASIF HUSAIN

ASIF HUSAIN EDITOR मैंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से हिंदी साहित्य में परास्नातक (मास्टर) करने के बाद ट्रांसलेशन में पीजी डिप्लोमा किया। इसके बाद पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया। 1997-98 में राष्ट्रीय सहारा में ट्रेनिंग की। इसके बाद 1998 में अमर उजाला कानपुर में ज्वाइन किया। अमर उजाला में कानपुर में रिपोर्टिंग की। गाजीपुर, चंदौली, भदोही, इटावा में ब्यूरोचीफ के पद पर रहा। इसके अलावा मुरादाबाद में संभल डेस्क प्रभारी रहा। झांसी में देहात डेस्क प्रभारी रहा। साथ में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग की। 2023-24 में अमर उजाला में सीनियर सब एडिटर पद से स्वैच्छिक रिटायरमेंट लिया। इसके बाद अपना यूट्यूब चैनल ‘ब्रिलियंट टाइम’ नाम से बनाया। वीकली अखबार भी इसी नाम से निकाला। ‘द्वाबा सम्राट हिंदी दैनिक’ में देश और विदेश पर लेख लिखे। वर्तमान में हिंदुस्तान संदेश से बतौर एडिटर जुड़ा हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button