Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : टीजीटी परीक्षा केंद्रों का सीआरओ व एडीएम ने किया निरीक्षण

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा के द्वितीय पाली के दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी वी.के. सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामशंकर ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षा की शुचिता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए। टीजीटी की लिखित परीक्षा प्रथम पाली में प्रातः 9:30 बजे से 11:30 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2:30 बजे से 4:30 बजे तक आयोजित की गई।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने एसएसबीएल इंटर कॉलेज तथा अशोक इंटर कॉलेज, डुमरी का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान दोनों परीक्षा केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट उपस्थित मिले। अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संचालित होती पाई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button