Slide 1
Slide 1
एजुकेशनदेवरिया

देवरिया:बंदना राय बनी असिस्टेंट प्रोफेसर जिले का नाम किया रोशन

असगर अली
देवरिया। जनपद के विकास खंड पथरदेवा क्षेत्र के बघौचघाट निवासी स्वर्गीय छोटेलाल राय की चौथी संतान वंदना राय ने असिस्टेंट प्रोफेसर बनकर क्षेत्र और जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने विशाखापट्टनम की गीतम यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यभार ग्रहण किया है। वंदना राय ने  बताया कि इस उपलब्धि का पूरा श्रेय माता और भाईयों भारत भूषण और ज्ञानेंद्र राय को जाता है। उन्होंने बताया कि परिवार में उनकी आगे की पढ़ाई को लेकर शुरुआत में कुछ दिक्कतें हुई थी, लेकिन माता और भाईयों ने उनके सपने को पूरा करने में पूरा सहयोग किया। वंदना की प्रारंभिक शिक्षा बघौचघाट और  जितेंद्र स्मारक इंटर कॉलेज से प्राप्त की थी। इस के बाद उन्होंने स्नातक की पढ़ाई बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से, परास्नातक जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय  दिल्ली से और एम. फिल की डिग्री आईआईटी मुंबई से प्राप्त की। भाईयों के सहयोग से उन्होंने हैदराबाद विश्वविद्यालय से पीएचडी की पढ़ाई पूरी की। पढ़ाई के दौरान ही वंदना को नौकरी के कई मौका मिले थे लेकिन उन्होंने असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का लक्ष्य बना लिया था।इसी दृढ़ संकल्प के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और अंततः अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। वंदना की इस सफलता पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के पकहा निवासी प्रधान संघ अध्यक्ष पथरदेवा मुरारी मोहन शाही, मंडल अध्यक्ष पथरदेवा हरीश शाही उर्फ जीपु शाही, नवीन शाही, ध्रुपदेव शाही, कुंवर राय, जिला पंचायत सदस्य सुजीत प्रताप सिंह, जयमंगल राय, गोपाल जी राय, महंत राय, मंगलेश्वर राय, छोटू राय, संजय राय, ग्राम प्रधान रामबिलास यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button