
असगर अली/ देवरिया। जनपद के भाटपार रानी उपनगर के सुप्रसिद्ध रानी पोखरा के प्रांगण में हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के तीसरे दिन भोजपुरी कथा वाचक सम्राट पंडित वीरेंद्र तिवारी ने भगवान श्री राम के जन्म कथा का वर्णन विस्तार पूर्वक किया। भगवान श्री राम के जन्म कथा को सुनने आए श्रोताओं से पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। कथा सुनकर मंत्र मुग्ध हो गए। भोजपुरी कथा सम्राट पंडित वीरेंद्र तिवारी ने बताया कि राजा दशरथ से उनकी महारानियों ने कहा कि महाराज क्या आपने कभी सोचा है कि इतने बड़े साम्राज्य का आपके बाद कौन उत्तराधिकारी होगा यह सुनकर महाराज दशरथ चिंतित हो उठे तब वह अपने महारानियों के साथ कुलगुरु वशिष्ठ के आश्रम में पहुंचे और अपने चिंता को व्यक्त किया गुरु वशिष्ठ ने कहा राजन आपकी चिंता जायज है और इसके समाधान का समय अब आ चुका है और कुल गुरु वशिष्ठ ने इसके समाधान हेतु महाराज दशरथ को बताया कि इस समस्या का समाधान महान तपस्वी श्रृंगी ऋषि ही कर सकते हैं तत्पश्चात महाराज के साथ गुरु वशिष्ठ श्रृंगी ऋषि के आश्रम में पहुंचे और महान तपस्वी श्रृंगी ऋषि से महाराज दशरथ ने अपनी चिंता को व्यक्त किया श्रृंगी ऋषि ने महाराज दशरथ को पुत्र प्राप्ति हेतु महायज्ञ करने की सलाह दी। उसके बाद महाराज दशरथ ने विशाल महायज्ञ का आयोजन किया यज्ञ के उपरांत प्रसाद के रूप में श्रृंगी ऋषि ने एक फल राजा दशरथ को दिया और उसको उनकी रानियां को खिलाने के लिए कहा फल का आधा भाग महारानी कौशल्या ने खाया और आधे का आधा भाग महारानी कैकयी ने खाया शेष आधे का आधा भाग जो बचा वह दो भाग में टूट गया उसको महारानी सुमित्रा ने खाया। जिसके फल स्वरुप महारानी कौशल्या को एक पुत्र महारानी कैकयी को एक पुत्र एवं महारानी सुमित्रा को दो पुत्र की प्राप्ति हुई।
जैसे ही यह खबर अयोध्या वासियों को मिली पूरी अयोध्या में खुशी की लहर व्याप्त हो गई मानो पूरे अयोध्या में जैसे कोई बड़ा त्यौहार का समय आ गया। जब भोजपुरी कथा सम्राट वीरेंद्र तिवारी ने भगवान श्री राम के जन्म के अवसर पर भोजपुरी भाषा में सोहर प्रस्तुत किया तो पंडाल में उपस्थित सभी श्रोतागण महिलाएं पुरुष बच्चे बच्चियां नाचने व झूमने लगे। देर रात्रि तक भगवान श्री राम के कथा का रसपान श्रद्धालु करते रहे। उक्त अवसर पर राम कथा के आयोजक एवं सनातन स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार बरनवाल सीए, राम कथा महायज्ञ के मुख्य जजमान शशि भूषण बरनवाल एवं सोनमती देवी बरनवाल, संजय कुमार बरनवाल, संतोष संतोष पांडेय समाजसेवी, मोटिवेशनल स्पीकर उदय सिंह सम्यक, बजरंगी राय समाजसेवी, सुनील कुमार जायसवाल समाजसेवी, प्रदीप गुप्ता आईसीसी कंप्यूटर के डायरेक्टर प्रमोद बरनवाल, विवेक बरनवाल, विनोद बरनवाल, राजेश बरनवाल, विजय कुमार मद्धेशिया, सुरेंद्र चौहान राजेश गुप्ता, रजत बरनवाल संजय कुमार बरनवाल, अशोक जायसवाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं श्रोतागण उपस्थित रहे।



