
गाजीपुर। गंगा समग्र के तत्वाधान में नगर क्षेत्र के चीतनाथ घाट पर निषाद जयन्ती के अवसर पर सोमवार की रात्रि में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया जायेगा। कार्यक्रम में आये मुख्य अतिथि कुंवर शिवांग विजय सिंह ने गंगा की महत्व पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए बताया मां गंगा का जल वरदायिनी रहा है गंगा तट नगर व ग्रामीण जनजीवन का विकास हुआ और यही से भारतीय सभ्यता का चरणबद्ध तरीके से विकास हुआ है जिनकी गोद में असंख्य जीव जन्तुओ का सृजन हुआ और मानस सभ्यता का विकास बहुत तेजी से हुआ और राजा भगीरथ के प्रयास से इस गांधिपुरी नगरी में महर्षि जन्मदग्नि का आश्रम, भृगु ऋषि, मौनी बाबा, कण्व ऋषि जैसे महान विभुतियों ने इनके तट पर आश्रम बनाकर सनातन समाज को अपने संस्कृति का पालन पोषण किया। यहा के गुरूकुल में श्रीरामचन्द, लक्ष्मन, भरत, शत्रुघन सभी ने दिक्षा ग्रहण किया। गंगा समग्र के जिला संयोजक कृपाशंकर राय ने बताया कि निषादराज जयन्ती के अवसर पर गंगा तट चीतनाथघाट पर भव्य मां गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें मां गंगा के अविरल धारा निरन्तर प्रवाहित होती रही जिसके स्वच्छता व निर्मलता को बनाये रखने के लिए गंगा आरती का आयोजन किया जा रहा है। जिससे आमजन के बीच गंगा के स्वच्छ बनाने में सहयोग प्रदान करें। गंगा समग्र के संगठन मंत्री संजय ने बताया कि मां गंगा जी का प्राकृति जलप्रवाह हो, पतित पावनी मां गंगा को प्रदुषण मुक्त करना और औद्योगिक कचरा गंगा नदी मे जाने से रोकना हम सब ऋद्धालु भक्त का धर्म है। समाज के सभी वर्ग का पतित पावनी मां गंगा को स्वच्छ रखने मे भागीदारी हो। साथ ही साथ गंगा नदी के किनारे बसे शहरो और गांवो को अध्यात्मिक व आर्थिक जीवन से जोड़ना हम सभी का दायित्व है। गंगा समग्र के आरती प्रमुख ने बताया कि गंगा आरती का कार्यक्रम नगर के प्राचीन चीतनाथ घाट पर किया गया। कार्यक्रम के अन्त में सभी अतिथियो एवं मंचासीन अतिथियो को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसमे निषाद राजू चौधरी, स्वामी निश्चिलानन्देश्वर, सर्वजीत सिंह, जिला प्रचारक प्रभात, विजय नरायन राय, प्रचार प्रमुख चन्द्रकुमार, केशव निषाद, स्वपनिल राय, राजबिहारी राय, नितिन अग्रहरि, जयशंकर राय, उज्जवल पाण्डेय, किशन चौधरी, सनी कश्यप, रामभरत, सुग्रीव, अभिषेक चौधरी, श्रीप्रकाश केशरी, सक्षम वर्मा, धमेन्द्र देव प्रसाद, वशिष्ठ नारायण, अजय कुमार गंगा समग्र गोरक्ष प्रान्त, किशोरी लाल, भाई लाल, पीयुष गर्ग, सुवेश मिश्रा, लक्ष्मीकान्त मिश्रा, राजकुुमार सिंह, ज्ञानप्रकाश जायसवाल, प्रफुल्ल शर्मा, पारसनाथ राय, हीरालाल, हिमान्शु शेखर, दीपक तिवारी, विपल्व रावत, अशेन्द्र कुमार राय, आदित्य प्रकाश आर्य, मनोज सिंह, रामा चौधरी आदि सैकड़ो श्रद्धालु उपस्थित रहे।



