देवरिया : तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

असगर अली, ब्यूरो चीफ/देवरिया। जनपद के भाटपाररानी तहसील क्षेत्र में आज स्व.कामेश्वर उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम महुआबरी में तहसील स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी बालक, बालिका कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन प्रधानाचार्य विनय कुमार पान्डेय बापू कृषक इन्टर कालेज, करसड़वा बुर्जुग रहीमपुर, देवरिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। प्रतियोगिता के उद्घाटन से पूर्व मुख्य अतिथि हरिचरन सिंह कुशवाहा प्रवन्धक बापू कृषक इ० का० कड़सरवा बुजुर्ग व क्षेत्रीय मंत्री गोरखपुर परिक्षेत्र भाजपा एवं जिला संगठन प्रभारी जनपद सिद्धार्थनगर ने बजरंग बली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार पाण्डेय प्रधानाचार्य एवं विपिन बिहारी चन्द्र यादव क्रीड़ा प्रभारी तहसील / वी.आर.डी. कृषक इंटर कॉलेज भाटपार रानी रहे। प्रतियोगिता का संचालन सुधांशु राम कीड़ा प्रभारी बापू इंटर कॉलेज कड़सरवा के द्वारा किया गया। तहसील स्तरीय टीम का चयन प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति के प्रभारी जितेन्द्र कुमार, राम प्रकाश द्विवेदी, मनीष कुमार, शिवशंकर सरोज, अतुल तिवारी, सच्चिदानंद पाण्डेय एवं मनराज के द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के निर्णायक कमल-चौहान, विश्वजीत यादव, अश्विनी यादव की भूमिका महत्वपूर्ण रही। तहसील की टीम ने 14 वर्ष 57 Kg – हिमांशु यादव,17 वर्ष-48kg अनुप कुमार, 51kg-तनिष्क यादव, 55kg – रितेश कुमार सिंह, 60kg – राज साहनी, 65kg-यश यादव एवं 19 वर्ष-57kg सूरज कुमार, 61kg विक्रांत कुमार यादव, 79 kg-छोटे लाल कुशवाहा का चयन किया। प्रतियोगिता के अन्त में मुख्य अतिथि हरिचरन सिंह कुशवाहा ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि सभी प्रतिभागियों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी।कार्यक्रम के अंत में कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक प्रधानाचार्य विनय कुमार पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को फल और मिष्ठान वितरित किए एवं सभी क्रीड़ा प्रभारियों, निर्णायक मंडल एवं अतिथियों के पति आभार प्रकट किया।



