Slide 1
Slide 1
देवरिया

देवरिया : गैस की किल्लत और कालाबाजारी पर एक्शन

जिलाधिकारी के निर्देश पर कई एजेंसियों की जांच

असगर अली/ देवरिया। जनपद के गैस उपभोक्ताओं के शिकायत पर सलेमपुर में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और किल्लत की मद्देनजर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। शनिवार को उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव के निर्देश पर सलेमपुर क्षेत्र की गैस एजेंसियों में औचक जांच अभियान चलाया गया। तहसीलदार अलका सिंह और नायब तहसीलदार गोपाल जी के नेतृत्व में एक टीम ने सलेमपुर स्थित अमन एचपी गैस एजेंसी और मिश्रौली सहित अन्य गैस एजेंसियों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गैस सिलेंडरों के स्टॉक, वितरण व्यवस्था और संबंधित रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानों पर गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी और जमाखोरी की जा रही है। इसके कारण आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध नहीं हो पा रही थी।जांच के दौरान अधिकारियों ने एजेंसियों के स्टॉक रजिस्टर, उपभोक्ता रजिस्टर और वितरण से जुड़े सभी दस्तावेजों की पड़ताल की। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित एजेंसी संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।तहसीलदार अलका सिंह ने बताया कि आम उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्य पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उप जिलाधिकारी दिशा श्रीवास्तव के निर्देश पर ऐसे जांच अभियान भविष्य में भी जारी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button