देवरिया:ग्रामीणों ने दस फीट लंबा अजगर पकड़ा

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
असगर अली/देवरिया। जनपद के खामपार थाना क्षेत्र के (नेटुआबीर) ततायर गांव में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने लगभग 10 फीट लंबा एक विशाल काय अजगर देखा। इस घटना से गांव में कुछ देर के लिए दहशत फैल गई।अजगर गांव के पूर्वी छोर खामपार रोड पर स्थित एक बड़े पीपल के पेड़ के नीचे छिपा हुआ था। सबसे पहले बच्चों ने उसे देखा और शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए मशक्कत कर अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया, ताकि वह किसी को नुकसान न पहुंचा सके। रात में ही ग्रामीणों ने इसकी तत्काल सूचना बन विभाग को दी लेकिन रेस्क्यू टीम नहीं पहुंची।पूरी रात अजगर ग्रामीणों के देख रेख में था।रात की सूचना पर वन विभाग की टीम ने रविवार सुबह अजगर को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गए।विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यह एक भारतीय अजगर है, जिसकी लंबाई लगभग दस फीट और वजन करीब 20 किलो है। रेस्क्यू के बाद उसे प्राकृतिक वातावरण में रहने के लिए गोरखपुर के कुसम्ही जंगल में छोड़ा गया।गनीमत यह रहा कि कोई उन्होंने नहीं हुआ।




