Slide 1
Slide 1
उत्तर प्रदेश

90 करोड़ से होगा सौंदर्यीकरण, चित्रकूट की अब बदलेगी तस्वीर

चित्रकूट। धर्म नगरी चित्रकूट पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। चित्रकूट में रोज भारी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन-पूजन के लिए आते हैं।लगातार बढ़ रही पर्यटकों की संख्या को देखते हुए अब धर्म नगरी चित्रकूट को भी रामनगरी अयोध्या और आध्यात्मिक नगरी काशी की तरह विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है।नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम धर्म नगरी के विकास के लिए लगभग 90 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च करेगा।इसके तहत नगर के प्रमुख स्थलों का सौंदर्यीकरण कराया जाएगा और आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। बता दे कि नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम की ओर से भेजे गए प्रस्ताव में धर्म नगरी चित्रकूट के प्रमुख चौराहों को आकर्षक और हाईटेक बनाने की योजना शामिल है,इसके अलावा पुरानी धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण और सौंदर्यीकरण भी कराया जाएगा, ताकि चित्रकूट आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं और आकर्षक वातावरण मिल सके।सड़कों को भी दुरुस्त करने की तैयारी है,जिससे यातायात व्यवस्था बेहतर हो सके और पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और चित्रकूट आने वाले पर्यटकों को यहां आते ही भव्य नजारा देखने को मिले। बता दें कि धर्म नगरी चित्रकूट के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नगर पालिका परिषद चित्रकूट धाम द्वारा लगभग 90 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।जैसे ही यह धनराशि आती है,वैसे ही धर्म नगरी में विकास कार्य तेजी से शुरू हो जाएंगे।आने वाले समय में धर्म नगरी चित्रकूट का स्वरूप पूरी तरह बदलता दिखाई देगा,यह धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा और लोग इसको रामनगरी अयोध्या और आध्यात्मिक नगरी काशी की तरह देखेंगे।प्रकाश व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जाएगा,इसके साथ ही प्रमुख धार्मिक मार्गों और चौराहों पर आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी,जिससे रात के समय भी धर्म नगरी जगमगाती नजर आए।साथ ही साफ-सफाई, पेयजल और पार्किंग जैसी सुविधाओं को मजबूत करने पर भी जोर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button