
स्याना/बुलंदशहर। स्यान के बुलंदशहर रोड स्थित नमी होटल पर शुक्रवार को फूड विभाग और बिजली विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारा। इस दौरान होटल में हड़कंप मच गया। फूड विभाग: होटल से दाल, पनीर और रिफाइंड तेल के 3 सैंपल जांच के लिए लिए गए। अधिकारियों ने किचन की साफ-सफाई और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता की गहन जांच की। बिजली विभाग कि टीम ने होटल की बिजली कनेक्शन और लोड की जांच की।सूत्रों के मुताबिक, विभाग को लगातार होटल में घटिया खाना परोसे जाने और बिजली चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर आज अचानक यह कार्रवाई की गई।छापे की सूचना मिलते ही होटल स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। फूड विभाग ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फूड सेफ्टी अधिकारी ने कहा, “त्योहारों के मद्देनजर अभियान चलाया जा रहा है। मिलावट खोरी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी।
रिपोर्ट: मोहित त्यागी बुलंदशहर




