Slide 1
Slide 1
मेरठलाइफस्टाइल

मेरठ : जमीन बेच हेलीकॉप्टर से घर ले आया दुल्हनिया

गंगा एक्सप्रेस-वे ने इन किसानों की बदल दी तकदीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज तक बने 594 किलोमीटर सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे ने इसके आसपास के गांवों की तक़दीर बदल दी है। किसान अब आमिर हो चुके हैं। जमीन बिकी तो करोड़ों का मुआवजा मिला। करोड़पति बने तो लाइफ स्टाइल भी बदल गई। इतना ही नहीं अब तो गांव में दुल्हन भी हेलीकॉप्टर से उतरी है। गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे बसे गांवों में एक खरखौदा गांव है। यहां का रहने वाला एक शख्स हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हनिया लाया। खरखौदा कस्बे में तिहाई मोहल्ले के रहने वाले अनिल त्यागी के बेटे केशव त्यागी की 30 अप्रैल को शादी हुई। परिवार में सबका लाडला होने पर चाचा हरीश त्यागी ने परिवार लोगों से बात करके दुल्हे की दुल्हनिया मांसी त्यागी को कार से नहीं हेलीकॉप्टर से लाने का प्रस्ताव रखा, जो सभी को अच्छा लगा। इसके बाद हेलीकॉप्टर की बुकिंग कर दी गई। खरखौदा कस्बे में सत्यवीर त्यागी स्टेडियम पर जब हेलीकॉप्टर से दुल्हनिया लेकर दूल्हा पहुंचा तो सब देखते रह गए। 1 मई 2026 को सुबह 7 बजे हेलीकॉप्टर से खरखौदा कस्बे में केशव अपनी दुल्हनिया संग उतरे तो देखने वालों की भीड़ लग गई। हेलीकॉप्टर द्वारा बारात और दुल्हनिया को लाने की चर्चा समूचे खरखौदा कस्बे में ही नहीं सैकड़ों गांव में फैली हुई है,जो लोगों को उत्साहित कर रही है।समस्त क्षेत्र वासियों ने दूल्हे और दुल्हन को शुभकामनाएं और बधाई दी। बता दें कि 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की भूमि काफी महंगे दामों पर अधिग्रहित की गई है, जिससे कुछ किसानों को करोड़ों का मुआवजा मिला है। मुआवजे से जो कल तक सिर्फ एक किसान थे आज करोड़पति बन गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button