काशी विद्यापीठ :तीन दिवसीय लेआउट चित्रकला कार्यशाला कला कुंभ का हुआ आयोजन

सुशील कुमार मिश्र/वाराणसी
काशिका आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा आयोजित लेआउट चित्रकला कार्यशाला कला महाकुंभ का आयोजन 23, 24, 25 मई को ललित कला विभाग म० गां० का०वि० में किया गया। इस चित्रकला कार्यशाला में अंतरराष्ट्रिीय एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों ने प्रतिभाग किया।इनके द्वारा बनायी गई कृतियों की प्रदर्शनी ललित कला विभाग के नेहरू कला दीर्घा में प्रदर्शित की गई। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन राज्य ललित कला अकादमी के अध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष ललित कला विभाग डॉ. सुनील कुमार विश्वकर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. आरविन्द शुक्ला ने सभी कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाए दी।

पूर्वोदय आर्ट फाउन्डेशन के संस्थापक एवं वरिष्ठ प्रताप राउत के साथ चित्रकार नित्यानन्द साहू भी मंचासीन रहे। काशिका आर्टिस्ट ग्रुप द्वारा पाँच महिलाओं को उनके विभिन्न कार्यक्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए “महिला प्रेरणा सम्मान” से सम्मानित किया गया। प्रोफेसर सरोज रानी – महिला महाविद्यालय बी.एच.यू. मिनीषा भारद्वाज – संस्थापक CEO मीशा आर्ट गुड़गांव, श्वेता रश्मि- डायरेक्टर डी०एस० के० एस पोस्ट ग्रेजुएट कालेज वाराणसी, डा. शारदा सिंह-संस्थापक – काशी जूट एवं आर्टिस्टी उमेन एवं अभ्युदय संस्थान, पद्मनी, संस्थापक, आध्या हैण्डीक्राफ्ट को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह दे कर सम्मानित किया गया।




