Slide 1
Slide 1
वाराणसी

वाराणसी में विद्युत वैन का मंत्री एके शर्मा ने  किया उद्घाटन

8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में काम करेगी विशेष टीम

वाराणसी। जिले के उपभोक्ताओं को निर्बाध, सुरक्षित बिजली आपूर्ति के लिए ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने शहर में दो अत्याधुनिक ’24×7 वैन’ का उद्घाटन किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विद्युत फॉल्ट सुधार (Restoration Time) में लगने वाले समय को न्यूनतम करना है। दोनों विशेष वाहनों को हर प्रकार की तकनीकी चुनौती से निपटने के लिए आधुनिक सुरक्षा उपकरणों (Safety Equipment) और आवश्यक टी एंड पी (T&P Kit) से सुसज्जित किया गया है। शहर में सही मायनों में 24×7 सेवाएं देने के लिए, इन वाहनों पर तैनात कर्मचारियों की टीम प्रतिदिन 8-8 घंटे की 3 शिफ्टों में कार्य करेगी। प्रत्येक शिफ्ट में सुपरवाइजर, लाइनमैन और हेल्पर सहित कुशल कर्मचारियों की टीम तत्पर रहेगा। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। वाराणसी में इन बहुउद्देशीय आपातकालीन वाहनों के संचालन और नियमित लाइन सर्वे जैसी प्रो-एक्टिव (Pro-active) कार्यप्रणाली से न केवल विद्युत लाइनों की उम्र बढ़ेगी, बल्कि आम जनता को बिजली कटौती की समस्याओं से बड़ी राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button