Slide 1
Slide 1
एटालाइफस्टाइल

एटा : मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान से बदली तस्वीर

उपेन्द्र राजपूत बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

अजीत पांडेय/एटा।उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं के सपनों को नई उड़ान दे रहा है। इसी कड़ी में युवा उद्यमी उपेन्द्र राजपूत ने अपनी मेहनत,लगन और सरकारी सहयोग से सफलता की प्रेरणादायक कहानी लिखी है। उपायुक्त उद्योग,जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र अर्चना कुमारी ने बताया कि उपेन्द्र राजपूत लंबे समय से स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहते थे,लेकिन आर्थिक संसाधनों की कमी उनके लिए बाधा बनी हुई थी।इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान की जानकारी मिली और उन्होंने योजना के तहत आवेदन किया, जिसके बाद उनका ऋण स्वीकृत हो गया। अर्चना कुमारी ने बताया कि योजना के अंतर्गत उपेंद्र राजपूत को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मुख्य शाखा एटा से 4,37,500 रुपए का ऋण प्राप्त हुआ।इस आर्थिक सहयोग से उन्होंने जीटी रोड स्थित रॉयल एनफील्ड एजेंसी के पास हीरो नेशनल ढाबा एंड रेस्टोरेंट की स्थापना की। अर्चना कुमारी ने बताया कि शुरुआती दौर में चुनौतियों के बावजूद उपेन्द्र राजपूत ने हार नहीं मानी और अपने परिश्रम व गुणवत्ता युक्त भोजन के बल पर व्यवसाय को धीरे-धीरे स्थापित कर लिया।आज उनका ढाबा स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच लोकप्रिय बन चुका है। अर्चना कुमारी ने बताया कि उपेन्द्र राजपूत न केवल आत्मनिर्भर बने हैं,बल्कि उन्होंने अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध कराया है।उनके प्रतिष्ठान में कई लोग कार्यरत हैं, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़े हैं। अर्चना कुमारी ने कहा कि यह सफलता अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा है कि सरकारी योजनाओं का सही लाभ उठाकर वे भी अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक प्रभावी पहल साबित हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button